7-8 november current affairs


1. भूलने की बीमारी अल्जाइमर से लड़ने के लिए शंघाई की कंपनी ने कितने वर्ष की रिसर्च के बाद दवाई बनायीं है?
a. 8 वर्ष
b. 13 वर्ष
c. 17 वर्ष
d. 23 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: c. 17 वर्ष – भूलने की बीमारी अल्जाइमर से लड़ने के लिए शंघाई की कंपनी ने 17 वर्ष की रिसर्च के बाद दवाई बनायीं है. इस दवाई का नाम “ओलिगोमैनेट” है हाल ही में सरकार ने इस दवाई को बाजार में उतारने की मंजूरी दी है.
2. ईरान ने किस वर्ष किए करार के वादों से पीछे हटकर यूरेनियम उत्पादन में 10 गुणा से अधिक की वृद्धि की है?
a. 2010
b. 2013
c. 2015
d. 2019
सही उत्तर देखे
उत्तर: c. 2015 – ईरान ने हाल ही में वर्ष 2015 के किए करार के वादों से पीछे हटकर यूरेनियम उत्पादन में 10 गुणा से अधिक की वृद्धि की है. ईरान ने 2 नए उन्नत अपकेंद्रण यंत्र (सेंट्रिफ्यूजिस) भी विकसित किए हैं.




3. हाल ही में टाटा समूह के द्वारा संचालित कितने ट्रस्टों का रजिस्ट्रेशन आयकर विभाग ने रद्द कर दिया है?
a. 2 ट्रस्टों
b. 4 ट्रस्टों
c. 6 ट्रस्टों
d. 10 ट्रस्टों
सही उत्तर देखे
उत्तर: c. 6 ट्रस्टों – हाल ही में टाटा समूह के द्वारा संचालित 6 ट्रस्टों का रजिस्ट्रेशन आयकर विभाग ने रद्द कर दिया है. ये 6 ट्रस्ट टाटा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, सार्वजनिक सेवा ट्रस्ट आरडी टाटा ट्रस्ट, टाटा एजूकेशन ट्रस्ट, जमशेदजी टाटा ट्रस्ट और नवाजभाई रतन टाटा है.
4. भारत की किस राज्य की कैबिनेट ने राज्य में 24 घंटे से अधिक रुकने के लिए बाहरी लोगों का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया है?
a. दिल्ली कैबिनेट
b. गुजरात कैबिनेट
c. राजस्थान कैबिनेट
d. मेघालय कैबिनेट
सही उत्तर देखे
उत्तर: d. मेघालय कैबिनेट – मेघालय कैबिनेट ने हाल ही में राज्य में 24 घंटे से अधिक रुकने के लिए बाहरी लोगों का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया है. इस नियम का उल्लंघन करने पर अपराधी को आईपीसी 1860 की 176 या 177 की धारा के अंतर्गत दंड दिया जायेगा.





5. रामविलास पासवान की जगह किसे लोक जनशक्ति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है?
a. संजय वर्मा
b. विजय तय्गी
c. अमित शाह
d. चिराग पासवान

सही उत्तर देखे
उत्तर: d. चिराग पासवान – रामविलास पासवान की जगह उनके बेटे चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. वर्ष 2000 में रामविलास पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी का गठन किया था और वे पिछले 19 वर्षो से पार्टी के अध्यक्ष थे.
6. भारत में सबसे तेज फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड देने के मामले में कौन पहले स्थान पर है?
a. रिलायंस जियो
b. एयरटेल
c. एसीटी फाइबरनेट
d. आईडिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: c. एसीटी फाइबरनेट – भारत में सबसे तेज फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड देने के मामले में रिलायंस जियो और एयरटेल को पीछे छोड़ते हुए एसीटी फाइबरनेट ने पहला स्थान हासिल किया है. एसीटी फाइबरनेट की डाउनलोड स्पीड 45.31 Mbps से 47.74Mbps के बीच रही है.






7. 14वें एशियन चैम्पियनशिप में कितने मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शूटर दीपक ने ब्रोंज मेडल जीता है?
a. 10 मीटर
b. 20 मीटर
c. 30 मीटर
d. 40 मीटर
सही उत्तर देखे
उत्तर: a. 10 मीटर – 14वें एशियन चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शूटर दीपक ने ब्रोंज मेडल जीता है. इस जीत के साथ उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया और वे कोटा हासिल करने वाले देश के 10वें शूटर बन गए है.

8. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने किस कंपनी के साथ मिलकर स्किल बिल्ड प्लेटफार्म की शुरुआत की है?
a. गूगल
b. फेसबुक
c. आईबीएम
d. माइक्रोसॉफ्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: c. आईबीएम – कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने हाल ही में आईबीएम के साथ मिलकर स्किल बिल्ड प्लेटफार्म की शुरुआत की है. इस प्लेटफार्म के द्वारा आईटी नेटवर्किंग, क्‍लाउड कंप्‍यूटिंग की ट्रेनिंग के साथ 2 वर्ष का एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया गया.





9. डीआरडीओ ने हाल ही में किस राज्य के विशाखापट्टनम तट पर के-4 न्यूक्लियर मिसाइल का परीक्षण करने की घोषणा की है?
a. केरल
b. राजस्थान
c. उड़ीसा
d. आंध्र प्रदेश
सही उत्तर देखे
उत्तर: d. आंध्र प्रदेश – डीआरडीओ ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम तट पर के-4 न्यूक्लियर मिसाइल का परीक्षण करने की घोषणा की है. इस मिसाइल का टेस्ट पानी के अंदर बने प्लेटफॉर्म से किया जाएगा, यह मिसाइल 3500 किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन को निशाना बना सकती है.
10. वायु प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते किस राज्य सरकार ने 15 वर्ष से पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a. दिल्ली सरकार
b. उत्तर प्रदेश सरकार
c. गुजरात सरकार
d. बिहार सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: d. बिहार सरकार – बिहार सरकार ने हाल ही में वायु प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते 15 वर्ष से पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही पुरे राज्य में निजी वाहनों के परिचालन पर रोक नहीं लगाई है. ये सभी फैसले 07 नवंबर से लागू होंगे.






11. नासा का वॉएजर-2 सूर्य की सीमा के पार पहुंचने वाला इतिहास का कौन सा अंतिरक्ष यान बन गया है?
a. पहला
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा

सही उत्तर देखे
उत्तर: b. दूसरा – नासा का वॉएजर-2 अंतिरक्ष यान हाल ही में सूर्य की सीमा के पार पहुंचने वाला इतिहास का दूसरा अंतिरक्ष यान बन गया है. वॉएजर-2 अंतिरक्ष यान 4 दशक से लंबे सफर के बाद सौरमंडल की परिधि के बाहर पहुंचने वाला दूसरा यान बन गया है.
12. 7 नवम्बर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
a. शिशु सुरक्षा दिवस
b. महिला सुरक्षा दिवस
c. युवा सुरक्षा दिवस
d. विज्ञानं दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: a. शिशु सुरक्षा दिवस – 7 नवम्बर को विश्वभर में शिशु सुरक्षा दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य लोगों में शिशुओं की सुरक्षा से संबंधित जागरूकता फैलाना और शिशुओं की उचित देखभाल करके उनके जीवन की रक्षा करना है.





13. सबसे बड़े खाद्य संकट से निपटने के लिए भारत ने किस देश को 10 लाख डॉलर की सहायता राशि दी है?
a. जापान
b. चीन
c. उत्तर कोरिया
d. दक्षिण कोरिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: c. उत्तर कोरिया – हाल ही में उत्तर कोरिया में आये सबसे बड़े खाद्य संकट से निपटने के लिए भारत ने 10 लाख डॉलर की सहायता राशि दी है. इस वर्ष सितम्बर महीने में डब्ल्यूएफपी से उत्तर कोरिया को 1905 टन खाद्य सहायता प्राप्त हुई थी.
14. निम्न में से किस देश ने वर्ष 2015 में हुए पेरिस जलवायु समझौते से हटने की औपचारिक सूचना यूएन को दी है?
a. जापान
b. चीन
c. अमेरिका
d. ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: c. अमेरिका – अमेरिका ने हाल ही में वर्ष 2015 में हुए पेरिस जलवायु समझौते से हटने की औपचारिक सूचना यूएन को दी है. ग्लोबल वार्मिग से मुकाबले के लिए इस समझौते पर भारत सहित 188 देशों ने हस्ताक्षर किए.
15. हाल ही में किसने देश के निजी बैंकों के सीईओ के लिए मुआवज़े के दिशा-निर्देश जारी किए है?
a. सुप्रीमकोर्ट
b. केंद्र सरकार
c. रेल मंत्रालय
d. भारतीय रिज़र्व बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: d. भारतीय रिज़र्व बैंक – भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में देश के निजी बैंकों, लघु वित्त, भुगतान बैंकों और स्थानीय क्षेत्र के बैंकों के सीईओ के लिए मुआवज़े के दिशा-निर्देश जारी किए है. बैंक ने नकदी घटक को 67 फीसदी पर रखा गया है.

Download pdf
7-8 november current affairs

Comments

Popular posts from this blog

2 October Current affairs