4-5 NOVEMBER CURRENT AFFAIRS

1. भारत के किस राज्य में देश का पहला “टाइम बैंक” खोलने की घोषणा की गयी है?
A. गुजरात
B. दिल्ली
C. मध्य प्रदेश
D. महाराष्ट्र
सही उत्तर देखे
उत्तर: C. मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश राज्य में हाल ही में कमलनाथ सरकार ने देश का पहला “टाइम बैंक” खोलने की घोषणा की है. इस टाइम बैंक में अपनी इच्छानुसार कोई स्वैच्छिक सेवा देंगे और उसके बदले आपके खाते में उतने ही घंटे जमा कर दिए जाएंगे.
2. वियरेबल डिवाइस निर्माता कंपनी “फिटबिट” को किस कंपनी ने खरीदने की घोषणा की है?
A. माइक्रोसॉफ्ट
B. टीसीएस
C. रिलायंस इंडस्ट्रियल
D. गूगल
सही उत्तर देखे
उत्तर: D. गूगल – गूगल कंपनी ने हाल ही में वियरेबल डिवाइस निर्माता कंपनी “फिटबिट” को 2.1 अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा की है. इस डील की घोषणा गूगल और फिटबिट दोनों ने आधिकारिक तौर पर की है
3. विश्व की ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक को फोसुन कंपनी ने कितने करोड़ पाउंड में ख़रीदा है?
A. 0.8 करोड़ पाउंड
B. 1.1 करोड़ पाउंड
C. 2.5 करोड़ पाउंड
D. 4 करोड़ पाउंड
सही उत्तर देखे
उत्तर: B. 1.1 करोड़ पाउंड – विश्व की ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक को फोसुन कंपनी ने 1.1 करोड़ पाउंड (100 करोड़ रुपये) में ख़रीदा है. ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक 178 वर्ष पुरानी ब्रिटेन की कंपनी है. थॉमस कुक ने सितंबर 2019 में खुद को दिवालिया घोषित किया था.
4. भारत के _____ ने 10 वर्ष की रिसर्च और 4 लाख रुपए खर्च करके पोर्टेबल आंकोस्कोप डिवाइस बनाया है?
A. आईटीआईटी संस्थान, खड़गपुर
B. आईटीआईटी संस्थान, मद्रास
C. राजा रमन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र
D. डीआरडीओ
सही उत्तर देखे
उत्तर C: राजा रमन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र – मध्य प्रदेश राज्य के राजा रमन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र ने 10 वर्ष की रिसर्च और 4 लाख रुपए खर्च करके पोर्टेबल आंकोस्कोप डिवाइस बनाया है जिसके द्वारा 15 मिनट में मुंह के कैंसर की जांच की जा सकेगी.
5. 50वें भारतीय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किस अभिनेता को “आइकॉन ऑफ द गोल्डन जुबली” के अवॉर्ड 2019 से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?
A. अमिताभ बच्चन
B. रजनीकांत
C. रणवीर सिंह
D. अक्षर कुमार
सही उत्तर देखे
उत्तर: B. रजनीकांत – 50वें भारतीय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सुपरस्टार रजनीकांत को “आइकॉन ऑफ द गोल्डन जुबली” के अवॉर्ड 2019 से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. ये सभी अवार्ड 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा में दिए जायेंगे. रजनीकांत अब तक करीब 160 फिल्मों में काम कर चुके हैं.

6. भारत की रेसलर पूजा गहलोत ने अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप के कितने किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है?
A. 45 किग्रा वर्ग
B. 53 किग्रा वर्ग
C. 58 किग्रा वर्ग
D. 65 किग्रा वर्ग
सही उत्तर देखे
उत्तर: B. 53 किग्रा वर्ग – भारत की रेसलर पूजा गहलोत ने अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप के 53 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है. इस जीत के साथ भारत के पास 2 मेडल हो गए है. वही दूसरी ओर ज्योति ने 50 किग्रा वर्ग में ब्रोंज मेडल जीता है.
7. मार्च, 2019 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान किस ई-कॉमर्स कंपनी को 17,231 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है?
A. अमेज़न
B. शॉपक्लुएस
C. फ्लिपकार्ट
D. स्नेपडील
सही उत्तर देखे
: C. फ्लिपकार्ट – फ्लिपकार्ट कंपनी को मार्च, 2019 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान 17,231 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. पेपर डॉट वीसी के मुताबिक, फ्लिपकार्ट कंपनी के राजस्व में 42 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
8. रग्बी वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर किस टीम ने तीसरी बार रग्बी वर्ल्ड कप का खिताब जीता है?
A. न्यूजीलैंड
B. ऑस्ट्रेलिया
C. दक्षिण अफ्रीका
D. जापान
सही उत्तर देखे
उत्तर: C. दक्षिण अफ्रीका – दक्षिण अफ्रीका ने रग्बी वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर तीसरी बार रग्बी वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. दक्षिण अफ्रीका ने 12 वर्ष के बाद खिताब अपने नाम किया है. इससे पहले वर्ष 2007 में इंग्लैंड को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने खिताब जीता था.
9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस देश की यात्रा के दौरान निमिबुत्र स्टेडियम में “स्वस्दी पीएम मोदी” कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया?
A. जापान
B. थाईलैंड
C. सऊदी अरब
D. जापान
सही उत्तर देखे
उत्तर: B. थाईलैंड – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में थाईलैंड की यात्रा के दौरान निमिबुत्र स्टेडियम में “स्वस्दी पीएम मोदी” कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की भारत-म्यांमार-थाईलैंड हाईवे शुरू होने से देशो के बीच कारोबार बढ़ेगा.
10. निम्न में से किस देश ने आने वाले 5 वर्षो में भारत में इको-फ्रेंडली परिवहन परियोजना पर 1 अरब यूरो खर्च करने की घोषणा की है?
A. जर्मनी
B. थाईलैंड
C. जापान
D. चीन

सही उत्तर देखे
उत्तर: A. जर्मनी – जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने हाल ही में आने वाले 5 वर्षो में भारत में इको-फ्रेंडली परिवहन परियोजना पर 1 अरब यूरो खर्च करने की घोषणा की है. इस परियोजना के तहत अलग-अलग शहरों में डीजल बसों को हटाकर इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी.

11. जम्मू और कश्मीर राज्य के पुनर्गठन के बाद किसने भारत का नया राजनीतिक मानचित्र जारी किया है?
A. निति आयोग
B. सुप्रीमकोर्ट
C. शिक्षा मंत्रालय
D. केंद्र सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: D. केंद्र सरकार – केंद्र सरकार ने हाल ही में जम्मू और कश्मीर राज्य के पुनर्गठन के बाद भारत का नया राजनीतिक मानचित्र जारी किया है. भारत में अभी 2 नए केंद्र शासित प्रदेश अस्तित्व में आये है. एक नक़्शे के मुताबिक, पीओके मीरपुर और मुजफ्फराबाद जिलों को जम्मू और कश्मीर का हिस्सा बताया गया है.
12. हाल ही में किसने एमटीएनएल और बीएसएनएल के विलय को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है?
A. रामनाथ कोविंद
B. केंद्रीय मंत्रिमंडल
C. सुप्रीमकोर्ट
D. निति आयोग
सही उत्तर देखे
: B. केंद्रीय मंत्रिमंडल – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) और भारती संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद एमटीएनएल, बीएसएनएल की सहयोगी कंपनी होगी और इसके लिए सरकार की शेयरहोल्डिंग ट्रांसफर की जाएगी.





13. किस यूनिवर्सिटी के द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 6 वर्षो में पहली बार भारत में 90 लाख नौकरियां घटी है?
A. दिल्ली यूनिवर्सिटी
B. जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी
C. अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी
D. इग्नू यूनिवर्सिटी
सही उत्तर देखे
उत्तर: C. अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी – हाल ही में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ सस्टेनेबल एम्प्लॉयमेंट के द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 6 वर्षो में पहली बार भारत में 90 लाख नौकरियां घटी है. जबकि कृषि सेक्टर में 2011-2012 से 2017-2018 के दौरान कुल रोजगार दर घटी है.

14. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसे हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना है?
A. भूपेंद्र सिंह हुड्डा
B. गुलाम नबी आजाद
C. मधुसूदन मिस्त्री
D. संजय वर्मा

सही उत्तर देखे
उत्तर: A. भूपेंद्र सिंह हुड्डा – कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में हरियाणा के पूर्व चीफ मिनिस्टर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना है. साथ ही हुड्डा अब नेता प्रतिपक्ष भी होंगे क्योंकि विधानसभा में भाजपा के बाद कांग्रेस दूसरा सबसे बड़ा दल है.




15. निम्न में से किस रिएल एस्टेट कंपनी ने लंदन की प्रॉपर्टी 20 करोड़ पाउंड में अपने प्रमोटरों की कंपनी को बेच दी है?
A. आम्रपाली रिएल एस्टेट
B. इंडियाबुल्स रिएल एस्टेट
C. प्रोपटाइगर रिएल एस्टेट
D. होउसिंग रिएल एस्टेट
सही उत्तर देखे
उत्तर: B. इंडियाबुल्स रिएल एस्टेट – इंडियाबुल्स रिएल एस्टेट ने हाल ही में लंदन की प्रॉपर्टी 20 करोड़ पाउंड में अपने प्रमोटरों की कंपनी को बेच दी है. कंपनी ने कहा है की ब्रेग्जिट से जुड़े मामलों और अनिश्चितताओं की वजह से लंदन के प्रॉपर्टी मार्केट में सुस्ती है जिसके कारण कंपनी ने प्रॉपर्टी बेची है.
16. वर्ष 2019 के किस महीने में जीएसटी कलेक्शन 95,380 करोड़ रुपए रहा है?
A. जुलाई
B. अगस्त
C. सितम्बर
D. अक्टूबर
सही उत्तर देखे
: D. अक्टूबर – वर्ष 2019 के अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 95,380 करोड़ रुपए रहा है जो की सितंबर से ज्यादा है लेकिन पिछले वर्ष के मुकाबले कम है. सितंबर 2019 में जीएसटी कलेक्शन 91,916 करोड़. जबकि वर्ष 2018 अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख 710 करोड़ रुपए था.
17. निम्न में से कौन सा बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला पहला बल्लेबाज बन गया है?
A. डेविड वार्नर
B. ग्लेन मैक्सवेल
C. एरोन फिंच
D. क्वांटान डी कोक
सही उत्तर देखे
उत्तर: C. एरोन फिंच – ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान एरोन फिंच श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 3 छक्के लगाकर टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 85 छक्के लगाए है.
18. इनमे से कौन सा विकेटकीपर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 900 शिकार करने वाला एशिया का पहला विकेटकीपर बन गया है?
A. एमएस धोनी
B. ऋद्धिमान शाह
C. कामरान अकमल
D. रिषभ पन्त
सही उत्तर देखे
उत्तर: C. कामरान अकमल – पाकिस्तान के कामरान अकमल प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 900 शिकार करने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर हैं. उन्होंने 836 कैच और 64 स्टंपिंग की है. वे वर्ष 2017 से वे पाकिस्तान टीम से बाहर है.
19. अमेरिका के गृह मंत्रालय ने अपने बेड़े के किस देश के निर्मित ड्रोन की उड़ान पर रोक लगाने की घोषणा की है?
A. जापान
B. जर्मनी
C. चीन
D. अमेरिका
सही उत्तर देखे
उत्तर: C. चीन – अमेरिका के गृह मंत्रालय ने अपने बेड़े के चीन निर्मित ड्रोन की उड़ान पर रोक लगाने की घोषणा की है. जबकि पूरी दुनिया में 70 फीसदी व्यावसायिक ड्रोन का निर्माण चीन की कंपनी डीजेआई करती है. इस समय अमेरिका के गृह मंत्रालय के पास 810 ड्रोन का बेड़ा हैं.



20. भारत और जर्मनी ने मिलकर कितने एमओयू और 5 संयुक्त घोषणा पत्रों पर हस्ताक्षर किये है?
A. 8 एमओयू
B. 13 एमओयू
C. 17 एमओयू
D. 25 एमओयू
सही उत्तर देखे
उत्तर: C. 17 एमओयू – भारत और जर्मनी ने मिलकर 17 एमओयू और 5 संयुक्त घोषणा पत्रों पर हस्ताक्षर किये है. जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने भारत की यात्रा के दौरान आयुर्वेद और योग, व्यावसायिक रोगों, समुद्री प्रौद्योगिकी, प्रवास सहित 17 एमओयू पर हस्ताक्षर किये है.

DOWNLOAD PDF

4-5 NOVEMBER CURRENT AFFAIRS

Comments

Popular posts from this blog

2 October Current affairs