11 november current affairs
1. सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए केंद्र और किस राज्य को 3 महीने में राम मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया है?
a. मध्य प्रदेश सरकार
b. उत्तर प्रदेश सरकार
c. दिल्ली सरकार
d. पंजाब सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: b. उत्तर प्रदेश सरकार – सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को 3 महीने में राम मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया है. 02.77 एकड़ जमीन केंद्र सरकार के अधीन होगी. साथ ही मुस्लिम पक्ष को नई मस्जिद बनाने के लिए अलग से 5 एकड़ जमीन देने के भी निर्देश दिए है.

2. गुरुनानक जी के 550 प्रकाशोत्सव के मौके पर किसने करतारपुर कॉरिडोर का
उद्घाटन किया है?
a. रामनाथ कोविंद
b. नरेंद्र मोदी
c. अमित शाह
d. रामविलास पासवान
सही उत्तर देखे
उत्तर: b. नरेंद्र मोदी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुरुनानक जी के 550 प्रकाशोत्सव के मौके पर करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया और साथी ही 550 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया है. इस उद्घाटन समारोह में बीजेपी सांसद सनी देओल, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी मौजूद थे.




3. क्यूएस की वर्ल्ड रैंकिंग 2020 में भारत के टॉप संस्थान आईआईटी बॉम्बे को कौन सा स्थान मिला है?
a. 75वा स्थान
b. 152वा स्थान
c. 245वा स्थान
d. 375वा स्थान


सही उत्तर देखे
उत्तर: b. 152वा स्थान – क्यूएस की वर्ल्ड रैंकिंग 2020 में भारत के टॉप संस्थान आईआईटी बॉम्बे को 152वा स्थान मिला है और आईआईटी कानपुर को 291वा स्थान मिला है. इस वर्ष की रैंकिंग में यूएस की मासच्यूट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को पहला स्थान मिला है.
4. आरबीआई ने किस वर्ष से बैंकों को नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर पर बचत खाताधारकों से कोई शुल्क नहीं लेने का निर्देश दिया है?
a. जनवरी 2020
b. जनवरी 2021
c. जनवरी 2022
d. जनवरी 2024
सही उत्तर देखे
उत्तर: a. जनवरी 2020 – आरबीआई ने हाल ही में जनवरी 2020 से बैंकों को नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर पर बचत खाताधारकों से कोई शुल्क नहीं लेने का निर्देश दिया है. साथ ही आरबीआई ने सभी अधिकृत पेमेंट सिस्टम्स को नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन फास्टैग से लिंक करने की मंजूरी दे दी है.



5. यूबीएस और पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक किस वर्ष वर्ल्ड के अरबपतियों की संपत्ति 388 अरब डॉलर घटकर 8.53 ट्रिलियन डॉलर रह गयी है?
a. 2017
b. 2018
c. 2019
d. 2020
सही उत्तर देखे
उत्तर: b. 2018 – मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक यूबीएस और प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2018 में वर्ल्ड के अरबपतियों की संपत्ति 388 अरब डॉलर घटकर 8.53 ट्रिलियन डॉलर रह गयी है. पहली बार वर्ष 2015 के बाद गिरावट आई है.
प्रश्‍न 6. प्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा को किस वर्ष के “व्यास सम्मान” के लिए चुना गया है?
a. 2017
c. 2018
b. 2019
d. 2020
सही उत्तर देखे
उत्तर: c. 2019 – प्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा को वर्ष 2019 के “व्यास सम्मान” के लिए चुना गया है. उनको वर्ष 2014 में प्रकाशित उनके उपन्यास ‘कागज की नाव’ के लिए वर्ष 2019 का व्यास सम्मान दिया जाएगा.
प्रश्‍न 7. प्रसिद्ध लेखिका नवनीता देव सेन का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
a. 81 वर्ष
b. 85 वर्ष
c. 91 वर्ष
d. 96 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: a. 81 वर्ष – प्रसिद्ध लेखिका और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता नवनीता देव सेन का हाल ही में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उन्हें लम्बे समय से कैंसर था. उनका विवाह 1959 में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन से हुआ था.
8. इनमे से किस राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
a. केरल
b. महाराष्ट्र
c. गुजरात
d. पंजाब

सही उत्तर देखे
उत्तर: b. महाराष्ट्र – हाल ही में महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया और कहा कि वे महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त करते हैं.
9. निम्न मे से कौन सा बल्लेबाज घरेलू टी 20 मैचों में वर्ष 2019 में भारत की तरफ से सबसे अधिक छक्के लगाने वाला बल्लेबाज है?
a. रिषभ पन्त
b. श्रेयस अय्यर
c. नीतिश राणा
d. शिवम् दुबे
सही उत्तर देखे
उत्तर: b. श्रेयस अय्यर – बल्लेबाज श्रेयस अय्यर घरेलू टी 20 मैचों में वर्ष 2019 में भारत की तरफ से सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज है जबकि दुसरे नंबर पर रिषभ पंत और तीसरे नंबर पर नीतिश राणा हैं. श्रेयस अय्यर इस वर्ष घरेलू टी 20 मैचों में 53 छक्के लगाए है.



10. वर्ष 2023 में होने वाले हॉकी विश्वकप की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
a. जापान
b. अमेरिका
c. भारत
d. ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: c. भारत – वर्ष 2023 में होने वाले हॉकी विश्वकप की मेजबानी भारत करेगा, इससे पहले वर्ष 2018 में भी हॉकी विश्वकप का भारत ने सफल आयोजन किया था. पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 में 13 से 29 जनवरी के बीच खेला जाएगा.
Download pdf
11 november current affairs

Comments

Popular posts from this blog

2 October Current affairs