27 November current affairs
1. इनमे से किसके लिए वैश्विक स्तर पर आवाज़ उठाने के लिए ग्रेटा थनबर्ग को अन्तर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
a. शिक्षा
b. पर्यावरण संरक्षण
c. महिला सुरक्षा
d. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: b. पर्यावरण संरक्षण – हाल ही में पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को साथ लेकर जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक स्तर पर आवाज़ उठाने के लिए ग्रेटा थनबर्ग को अन्तर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
2. भारत के किस राज्य में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 47 जनपदों में तीन सप्ताह का गहन अभियान शुरु किया गया है?
a. केरल
b. पंजाब
c. गुजरात
d. उत्तर प्रदेश

सही उत्तर देखे
उत्तर: d. उत्तर प्रदेश – भारत के उत्तर प्रदेश में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 47 जनपदों में तीन सप्ताह का गहन अभियान शुरु किया गया है. यह अभियान उत्तर प्रदेश में 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा.
3. 26 नवम्बर को विश्वभर में प्रतिवर्ष कौन सा दिवस मनाया जाता है?
a. विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस
b. विश्व एड्स दिवस
c. विश्व टीबी दिवस
d. विश्व शिशु सुरक्षा दिवस

सही उत्तर देखे
उत्तर: a. विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस – 26 नवम्बर को विश्वभर में प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया जाता है. यह दिवस विश्वभर में लोगो को पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है.
4. दुनिया में पहली बार इन विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक से किस देश की यूनिवर्सिटी में ओलफ मेंढक का जन्म कराया गया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. जर्मनी
घ. अमेरिका

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. अमेरिका – दुनिया में पहली बार इन विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक से अमेरिका की यूनिवर्सिटी फोर्ट वर्थ चिड़ियाघर और मिसिसिपी स्टेट यूनिवर्सिटी ने मिलकर ओलफ मेंढक का जन्म कराया गया है. मेढक की यह प्रजाति 1987 से विलुप्ति के कगार पर है.
5. 26 नवम्बर को भारत में कौन सा राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?
a. राष्ट्रीय विधि दिवस
b. राष्ट्रीय संविधान दिवस
c. दोनों
d. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: c. दोनों – 26 नवम्बर को भारत में राष्ट्रीय विधि दिवस और राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है. यह दोनों दिवस इसलिए मनाये जाते है क्योंकि संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया था.
6. भारत के लक्ष्य सेन ने किस खेल में ब्राज़ीलियन खिलाड़ी गोर कोल्हो को हराकर स्कॉटिश ओपन खिताब जीत लिया है?
a. बैडमिंटन
b. निशानेबाजी
c. तीरदाजी
d. स्क्वाश

सही उत्तर देखे
उत्तर: a. बैडमिंटन – भारत के लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में ब्राज़ीलियन खिलाड़ी गोर कोल्हो को स्कॉटिश ओपन प्रतियोगिता में हराकर स्कॉटिश ओपन में पुरुष एकल प्रतिस्पर्धा का खिताब जीत लिया है. उन्होंने पिछले 3 महीनो में यह चौथा खिताब जीता है.
7. अबु धाबी के टी10 लीग 2019 का ख़िताब किस टीम ने जीता है?
a. डेक्कन ग्लैडिएटर्स
b. मराठा अरेबियंस
c. केरला ब्लास्टर
d. ऑस्ट्रिया ग्लैडिएटर्स

सही उत्तर देखे
उत्तर: b. मराठा अरेबियंस – अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए टी10 लीग 2019 के फाइनल मैच में डेक्कन ग्लैडिएटर्स को 8 विकेट से हराकर मराठा अरेबियंस ने ख़िताब जीत लिया है. फाइनल मैच में मराठा अरेबियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज चैडविक वॉल्टन ने अर्धशतक बनाया.
8. अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने सील कंमाडो मामले को लेकर किसके प्रमुख रिचर्ड स्पेंसर को बर्खास्त कर दिया गया है?
a. नौसेना
b. वायुसेना
c. जलसेना
d. नौसेना और जलसेना दोनों

सही उत्तर देखे
उत्तर: a. नौसेना – अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने हाल ही में सील कंमाडो मामले को लेकर नौसेना के प्रमुख रिचर्ड स्पेंसर को बर्खास्त कर दिया गया है. नौसेना के प्रमुख रिचर्ड स्पेंसर ने डोनाल्ड ट्रंप के रुख के खिलाफ जाकर कंमाडो की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू की थी.
9. निम्न में से कौन सा मानवाधिकार संगठन “एचआरडब्ल्यू” के अधिकारी को देश से निकालने वाला पहला लोकतंत्र बन गया है?
a. अमेरिका मानवाधिकार संगठन
b. जापान मानवाधिकार संगठन
c. इजराइल मानवाधिकार संगठन
d. इराक मानवाधिकार संगठन

सही उत्तर देखे
उत्तर: c. इजराइल मानवाधिकार संगठन – इजराइल मानवाधिकार संगठन “ह्यूमन राइट्स वॉच” (एचआरडब्ल्यू) के अधिकारी को देश से निकालने वाला पहला लोकतंत्र बन गया है. देश के 2017 के एक कानून के मुताबिक सरकार देश के बहिष्कार की बात करने वाले किसी भी विदेशी नागरिक को डिपोर्ट कर सकती है.
10. इनमे से किस देश ने हाल ही में देश के पूर्वी हिस्से में बड़े पैमाने पर आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किया है?
a. पाकिस्तान
b. नार्थ कोरिया
c. तुर्की
d. वियतनाम

सही उत्तर देखे
उत्तर: c. तुर्की – तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा है की देश ने हाल ही में देश के पूर्वी हिस्से में बड़े पैमाने पर आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किया है. जिसमे विशेष पुलिस बल और जेंडरमेरी कमांडो सहित कुल 2,250 सैन्य कर्मी हिस्सा ले रहे है.
Download pdf:
27 November current affairs

Comments

Popular posts from this blog

2 October Current affairs