24-26 november current affairs
1. राजस्थान के मयंक प्रताप सिंह कितने वर्ष की उम्र में भारत के सबसे कम उम्र के जज बनेगे?
a. 21 वर्ष
b. 23 वर्ष
c. 27 वर्ष
d. 32 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: a. 21 वर्ष – राजस्थान के मयंक प्रताप सिंह 21 वर्ष की उम्र में भारत के सबसे कम उम्र के जज बनेगे. उन्होंने आरजेएस 2018 की परीक्षा में 197 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल है. जबकि परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम उम्र पहले 23 वर्ष थी सरकार ने इस वर्ष इसे घटाकर 21 वर्ष कर दिया था.
2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के कितने केन्‍द्रीय उपक्रमों में अपनी हिस्‍सेदारी बेचने की घोषणा की है?
a. 2 केन्‍द्रीय उपक्रमों
b. 3 केन्‍द्रीय उपक्रमों
c. 4 केन्‍द्रीय उपक्रमों
d. 5 केन्‍द्रीय उपक्रमों

सही उत्तर देखे
उत्तर: d. 5 केन्‍द्रीय उपक्रमों – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के 5 केन्‍द्रीय उपक्रमों में अपनी हिस्‍सेदारी बेचने की घोषणा की है. साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में सरकार की हिस्सेदारी को 51 प्रतिशत से नीचे लाने की भी मंजूरी दी है.




3. पीपल्स फॉर द ईथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एमिनल्स ने किस खिलाडी को पर्सन ऑफ द ईयर 2019 चुना है?
a. रोहित शर्मा
b. विराट कोहली
c. मिताली राज
d. सचिन तेंदुलकर

सही उत्तर देखे
उत्तर: b. विराट कोहली – पीपल्स फॉर द ईथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एमिनल्स (पेटा) ने विराट कोहली को पर्सन ऑफ द ईयर 2019 चुना है. उन्हें यह सम्मान जानवरों की दशा सुधारने के लिए किए गए काम के चलते दिया गया है.
4. हाल ही में जारी की गयी रिपोर्ट “भारत में सड़क दुर्घटनाएं- 2018” के मुताबिक किस राज्य सड़क हादसों में पहले स्थान पर है?
a. दिल्ली
b. गुजरात
c. तमिलनाडु
d. पंजाब

सही उत्तर देखे
उत्तर: c. तमिलनाडु – हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट “भारत में सड़क दुर्घटनाएं- 2018” के मुताबिक तमिलनाडु राज्य सड़क हादसों में पहले स्थान पर है. इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में वर्ष 2017 के मुकाबले साल 2018 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 0.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.


5. निम्न में से किस राज्य सरकार ने प्रदेश की प्रत्येक दुल्हन को 10 ग्राम सोना उपहार देने की घोषणा की है?
a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. असम
d. गुजरात

सही उत्तर देखे
उत्तर: c. असम – असम सरकार ने प्रदेश की प्रत्येक दुल्हन को 10 ग्राम सोना उपहार देने की घोषणा की है. यह उपहार उन सभी दुल्हन को दिया जायेगा जिसने 10वीं की पढ़ाई की है और अपनी शादी को पंजीकृत कराया है. इस योजना की शुरूआत 01 जनवरी 2020 से होगी.
6. अमेरिकी वैज्ञानिको को किस ग्रह पर डैड बॉडी मिली है?
a. शुक्र
b. शनि
c. बुध
d. मंगल


सही उत्तर देखे
उत्तर: c. मंगल – अमेरिकी वैज्ञानिको को मंगल ग्रह पर डैड बॉडी मिली है. नासा के वैज्ञानिको के अध्ययन में कहा है की यह तस्वीर मार्स रोवर से मिली है. डेड बॉडी का आकार कीड़ो के जैसा है इन डेड बॉडी आकार मक्खियों और रेंगने जैसे सांपो के जैसा है.


7. भारत में टोल प्लाजा पर बाधाओं को खत्म करने के लिए दिसम्बर से सभी वाहन मालिकों के लिए क्या अनिवार्य कर दिया गया है?
a. मास्सटैग
b. जीटैग
c. एमटैग
d. फास्टैग

सही उत्तर देखे
उत्तर: d. फास्टैग – भारत में टोल प्लाजा पर बाधाओं को खत्म करने के लिए दिसम्बर से सभी वाहन मालिकों के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है. फास्टैगएक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक है जो की रेडिया फ्रिक्वेंसी आइडेन्टिफिकेशन (आरएफआईडी) के प्रिंसिपल पर काम करती है
8. निम्न में से किस इंजीनियरिंग और इन्फ्रा सेक्टर कंपनी के सीईओ एस एन सुब्रमण्यन को आईआईएम-जेआरडी टाटा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है?
a. सर्वो
b. कैस्ट्रोल
c. लार्सन एंड टूब्रो
d. पिकअप 500

सही उत्तर देखे
उत्तर: c. लार्सन एंड टूब्रो – इंजीनियरिंग और इन्फ्रा सेक्टर कंपनी लार्सन एंड टूब्रो के सीईओ एस एन सुब्रमण्यन को आईआईएम-जेआरडी टाटा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह पुरस्कार धातुकर्म इंडस्ट्रीज में उत्कृष्ट कॉर्पोरेट लीडरशिप के लिए दिया गया है.


9. इनमे से किस राज्य के 52 साल में पहली बार 5 साल कार्यकाल पूरा करने के बाद कोई दोबारा मुख्यमंत्री बना है?
a. केरल
b. महाराष्ट्र
c. गुजरात
d. दिल्ली

सही उत्तर देखे
उत्तर:b  महाराष्ट्र – महाराष्ट्र राज्य के 52 साल में पहली बार 5 साल कार्यकाल पूरा करने के बाद कोई दोबारा मुख्यमंत्री बना है हाल ही में देवेंद्र फडणवीस दोबारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने है वे के 28वें मुख्यमंत्री बने हैं. उनके साथ राकांपा के नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.
10. भारत के किस मुक्केबाज ने प्रोफेशनल मुक्केबाजी में लगातार 12वीं जीत दर्ज की है?
a. शिव थापा
b. अमित पंघाल
c. विजेंदर सिंह
d. विकास कृष्ण यादव

सही उत्तर देखे
उत्तर: c. विजेंदर सिंह – भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने प्रोफेशनल मुक्केबाजी में लगातार 12वीं जीत दर्ज की है. उन्होंने घाना के पूर्व कॉमनवेल्थ चैंपियन चार्ल्स अदामू को हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की है. विजेंदर सिंह 4 साल से हारे नहीं हैं.



11. निम्न में कौन से देश की क्रिकेट टीम एक ही मैच में दो सब्स्टिट्यूट लेने वाली पहली टीम बन गयी है?
a. पाकिस्तान क्रिकेट टीम
b. जिम्बाबे क्रिकेट टीम
c. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
d. बांग्लादेश क्रिकेट टीम

सही उत्तर देखे
उत्तर: d. बांग्लादेश क्रिकेट टीम – बांग्लादेश क्रिकेट टीम एक ही मैच में दो सब्स्टिट्यूट लेने वाली पहली टीम बन गयी है. आईसीसी के नए नियम के तहत दो सब्स्टिट्यूट फील्डर मैदान में उतार सकते है. इस वर्ष अगस्त महीने में आईसीसी ने यह नियम लागू किया था.
12. शॉटगन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मानवादित्य सिंह राठौड़ ने कितने गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता है?
a. 1 गोल्ड
b. 2 गोल्ड
c. 3 गोल्ड
d. 4 गोल्ड

सही उत्तर देखे
उत्तर: b. 2 गोल्ड – शॉटगन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मानवादित्य सिंह राठौड़ ने 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता है. साथ ही उन्होंने जूनियर वर्ग में व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने 45-44 से जीत हासिल कर पहला राष्ट्रीय खिताब जीता है



13. भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा ने क्वॉलिफायर्स में कौन सा स्थान हासिल करके घुड़सवारी में ओलिंपिक कोटा हासिल कर लिया है?
a. पहला
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा

सही उत्तर देखे
उत्तर: a. पहला – भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा ने क्वॉलिफायर्स में पहला स्थान हासिल करके घुड़सवारी में ओलिंपिक कोटा हासिल कर लिया है. वे इस माह के यूरोपीय स्तर खत्म होने के बाद दक्षिण पूर्व एशिया, ओसियाना ग्रुप जी के व्यक्तिगत स्पर्धा में शीर्ष रैंकिंग के घुड़सवार हैं.
14. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है?
a. पंजाब सरकार
b. गुजरात सरकार
c. महाराष्ट्र सरकार
d. केरल सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: d. केरल सरकार – केरल सरकार ने हाल ही में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. सिंगल यूज प्लास्टिक में एक बार उपयोग किए जाने वाले प्लास्टिक, जैसे पानी की बोतलें एवं दूध के पैकेट आदि आते हैं





15. इनमे से किस राज्य सरकार ने पंजीकृत प्रदेश की सभी फैक्ट्रियों में महिलाओं को “नाइट शिफ्ट” में काम करने के लिए मंजूरी दे दी है?
a. दिल्ली सरकार
b. महाराष्ट्र सरकार
c. कर्नाटक सरकार
d. बिहार सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: c. कर्नाटक सरकार – कर्नाटक सरकार ने हाल ही में कारखाना अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत राज्य की सभी फैक्ट्रियों में महिलाओं को “नाइट शिफ्ट” में काम करने के लिए मंजूरी दे दी है. अब से महिलाए नाईट शिफ्ट में शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक काम कर सकेंगी.
16. भारत के किस राज्य के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का हाल ही में निधन हो गया है?
a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. गुजरात
d. उत्तराखंड

सही उत्तर देखे
उत्तर: b. मध्य प्रदेश – भारत के मध्य प्रदेश राज्य के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का हाल ही में 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वे पिछले 3 वर्षो से बीमार थे. उनका जन्म 14 जुलाई 1929 को देवास जिले की हाटपीपल्या तहसील में हुआ था.



17. भारतीय क्रिकेट टीम लगातार सातवीं पारी घोषित करने वाली दुनिया की कौन सी टीम बन गयी है?
a. पहली
b. दूसरी
c. तीसरी
d. चौथी

सही उत्तर देखे
उत्तर: a. पहली – भारतीय क्रिकेट टीम लगातार सातवीं पारी घोषित करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गयी है. टीम इंडिया में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में 347/9 पर अपनी पहली पारी घोषित की. जबकि इससे पहले इंग्लैंड टीम ने वर्ष 2009 में लगातार 6 पारी घोषित की थीं.
18. भारत के राजधानी दिल्ली के वायु प्रदूषण से निपटने के लिए भारत और किस देश के वैज्ञानिकों के बीच समझौता हुआ है?
क. जापान
ख. ब्रिटेन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. सऊदी अरब

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. ब्रिटेन – भारत के राजधानी दिल्ली के वायु प्रदूषण से निपटने के लिए भारत और ब्रिटेन के वैज्ञानिकों के बीच समझौता हुआ है. मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने कहा है की दिल्ली में वायु प्रदूषण कई कारकों से जुड़ा हुआ है जिसमे भारी ट्रैफिक, अपशिष्ट पर्दाथों को जलाना और मॉनसून से पहले धूल भरी हवा का चलना मुख्य है.
Download pdf 24-26 nov current affairs

Comments

Popular posts from this blog

2 October Current affairs