12 Oct current affairs
प्रश्‍न 1. नई दिल्ली में किसने डब्ल्यूएचओ भारत देश सहयोग रणनीति 2019-2023: परिवर्तन का समय” को लॉन्च किया है?
क. नरेंद्र मोदी
ख. डॉ. हर्षवर्धन
ग. रामविलास पासवान
घ. नितिन गडकरी

उत्तर: ख. डॉ. हर्षवर्धन – नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने नई दिल्ली में डब्ल्यूएचओ भारत देश सहयोग रणनीति 2019-2023: परिवर्तन का समय” को लॉन्च किया है.

प्रश्‍न 2. पॉलिश लेखिका ओल्गा तोकारजुक को किस वर्ष के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के घोषणा की गयी है?
क. 2017
ख. 2018
ग. 2019
घ. 2020

उत्तर: ख. 2018 – पॉलिश लेखिका ओल्गा तोकारजुक को वर्ष 2018 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के घोषणा की गयी है

प्रश्‍न 3. ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके को वर्ष 2019 के कौन से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?
क. रसायन का नोबेल पुरस्कार
ख. भौतिकी का नोबेल पुरस्कार
ग. साहित्य का नोबेल पुरस्कार
घ. ज्ञानपीठ पुरस्कार
उत्तर: ग. साहित्य का नोबेल पुरस्कार – ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके को वर्ष 2019 साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है

प्रश्‍न 4. आरबीआई ने इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और किस बैंक के प्रस्तावित विलय पर रोक लगा दी है?
क. बंधन बैंक
ख. लक्ष्मी विलास बैंक
ग. यूनियन बैंक
घ. यस बैंक

उत्तर: ख. लक्ष्मी विलास बैंक – आरबीआई ने इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और लक्ष्मी विलास बैंक के प्रस्तावित विलय पर रोक लगा दी है. इस वर्ष अप्रैल में इंडियाबुल्स ने इस विलय की घोषणा की थी. लक्ष्मी विलास बैंक का मुख्यालय चेन्नई में स्थित है.

प्रश्‍न 5. अनिल अंबानी के बेटों अनमोल और अंशुल को किस कंपनी का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है?
क. रिलायंस जियो
ख. रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर
ग. टीसीएस
घ. रिलायंस पेट्रोलियम

उत्तर: ख. रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर – अनिल अंबानी के बेटों अनमोल और अंशुल को रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है.


प्रश्‍न 6. 11 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस
ख. अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस
ग. अंतरराष्ट्रीय विज्ञानं दिवस
घ. अंतरराष्ट्रीय महिला सुरक्षा दिवस

उत्तर: क. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस – 11 अक्टूबर को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है .इस दिवस का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना है.

प्रश्‍न 7. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाकर कौन सा खिलाडी लगातार 2 शतक लगाने वाला दूसरा ओपनर बन गया है?
क. रोहित शर्मा
ख. शिखर धवन
ग. मयंक अगरवाल
घ. रिषभ पन्त

उत्तर: ग. मयंक अगरवाल – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाकर मयंक अगरवाल लगातार 2 शतक लगाने वाले दूसरे ओपनर बन गए है. दुसरे टेस्ट मैच में मयंक अगरवाल ने 108 रन बनाये जबकि पहले टेस्ट मैच में 215 रन बनाए थे. उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 2010 में दो टेस्ट की सीरीज यह रिकॉर्ड बनाया था.

प्रश्‍न 8. विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में एमसी मेरीकॉम ने इतिहास रचते हुए कितने किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है?
क. 45 किलोग्राम
ख. 51 किलोग्राम
ग. 55 किलोग्राम
घ. 58 किलोग्राम

उत्तर: ख. 51 किलोग्राम – विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में एमसी मेरीकॉम ने इतिहास रचते हुए 51 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया की इंग्रीट वालेंसिया को 5-0 से हराकर भारत के लिए एक मेडल पक्का कर लिया है. मेरीकॉम का महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में यह 8वां पदक होगा

Download pdf÷
12 Oct current affairs

Comments

Popular posts from this blog

2 October Current affairs