15 October current affairs
प्रश्न 1. निम्न में से किसने हाल ही में रीडर्स च्वाइस अवार्ड्स 2019 की घोषणा की जिसमे 17 होटलों को “बेस्ट होटल्स इन द वर्ल्ड” की लिस्ट में रखा गया है?
क. फोर्ब्स
ख. यूनेस्को
ग. मुद्दिज
घ. इंटरनेशनल मैग्जीन कोंडे नेस्ट ट्रैवलर
उत्तर: घ. इंटरनेशनल मैग्जीन कोंडे नेस्ट ट्रैवलर – इंटरनेशनल मैग्जीन कोंडे नेस्ट ट्रैवलर ने हाल ही में रीडर्स च्वाइस अवार्ड्स 2019 की घोषणा के जिसमे 17 होटलों को “बेस्ट होटल्स इन द वर्ल्ड” की लिस्ट में रखा गया है. इस लिस्ट के टॉप 10 में भारत के 2 होटल को जगह मिली, तीसरे स्थान पर उदयपुर का ताज लेक पैलेस और 7वें स्थान पर जयपुर के रामबाग पैलेस को जगह मिली है.
प्रश्न 2. केन्या के इलिउद किपचोगे 2 घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले ____ धावक बन गए है?
क. पहले
ख. दुसरे
ग. तीसरे
घ. पाचवे
उत्तर: क. पहले – केन्या के इलिउद किपचोगे 2 घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक बन गए है. उन्होंने 42.195 किलोमीटर की दूरी को 1 घंटा 59 मिनट और 40 सेकंड में तय की है.
प्रश्न 3. भारत के किस शहर की 75 वर्षीया बकुलाबेन पटेल इस उम्र में आरंगेत्रम की प्रस्तुति देने वाली वे देश की पहली महिला बन गई हैं?
क. दिल्ली
ख. कोटा
ग. कोचि
घ. सूरत
उत्तर: घ. सूरत – भारत के गुजरात के सूरत की 75 वर्षीया बकुलाबेन पटेल इस उम्र में आरंगेत्रम की प्रस्तुति देने वाली वे देश की पहली महिला बन गई हैं. “आरंगेत्रम” भरतनाट्यम नृत्य का एक हिस्सा है जिसमे 90 मिनट तक भरतनाट्यम की 9 कलाओं की प्रस्तुति दी जाती है. बकुलाबेन पटेल ने 68 वर्ष की उम्र में आरंगेत्रम सीखना शुरू किया था.
प्रश्न 4. पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कादरी गोपालनाथ का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क.55वर्ष
ख.69वर्ष
ग.78वर्ष
घ.89वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 69 वर्ष – पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कादरी गोपालनाथ का हाल ही में 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे प्रसिद्ध सैक्सोफोन वादक थे. उनका निधन कर्नाटक के मंगलुरु में हुआ. उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, कर्नाटक कलश्री समेत कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.
प्रश्न 5. सीरिया में जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए किसने मानवीय सहायता के लिए 5 करोड़ डॉलर की राशि दी है?
क.डोनाल्डट्रम्प
ख.नरेंद्रमोदी
ग.जीजिनपिंग
घ. व्लादिमीर पुतिन
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. डोनाल्ड ट्रम्प – सीरिया में अत्याचार का सामना कर रहे जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मानवीय सहायता के लिए 5 करोड़ डॉलर की राशि दी है. यह धन राशि सीरिया में मानवाधिकार रक्षकों, नागरिक संगठनों और हिंसा से पीड़ित जातीय लोगो के मदद करने वाले पुनर्वास कार्यक्रमों को दी जाएगी.
प्रश्न 6. विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-18 ओपन वर्ग भारत के 14 वर्षीया आर. प्रागनानंदा ने कौन सा मेडल जीता है?
क.गोल्डमेडल
ख.सिल्वरमेडल
ग.ब्रोंजमेडल
घ. गोल्ड और सिल्वर दोनों
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. गोल्ड मेडल – विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-18 ओपन वर्ग भारत के 14 वर्षीया आर. प्रागनानंदा ने गोल्ड मेडल जीता है. 14 वर्ष के ग्रैंडमास्टर आर. प्रागनानंद ने 11वें और अंतिम दौर में जर्मनी के वालेंटिन बकल्स ने ड्रॉ खेला जिसकी वजह से वे 9 अंक लेकर पहले स्थान पर रहे.
प्रश्न 7. भारतकी महिला बॉक्सर जमुना बोरो ने कितने किलोग्राम भार वर्ग में ब्रोंज मेडल जीता है?
क.45 किलोग्राम
ख.51 किलोग्राम
ग.54 किलोग्राम
घ.62 किलोग्राम
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 54 किलोग्राम – भारत की महिला बॉक्सर जमुना बोरो ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रोंज मेडल जीता है. वे सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की हुआंग हसिआओ-वेन के खिलाफ मैच हार गयी. वही भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने भी 69 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रोंज मेडल जीता है.
प्रश्न 8. स्पेन का कौन सा फुटबॉल खिलाडी ने स्पेन के लिए सबसे ज्यादा 168 मैच खेलने वाला खिलाडी बन गया है?
क.इकर कैसिलास
ख.सर्जियो रेमोस
ग.लिओनेल मेसी
घ.क्रिस्टियनो रोनाल्डो
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. सर्जियो रेमोस – स्पेन के फुटबॉल खिलाडी सर्जियो रेमोस स्पेन के लिए सबसे ज्यादा 168 मैच खेलने वाले खिलाडी बन गए है. उन्होंने वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इकर कैसिलास का रिकॉर्ड तोड़ा दिया है. सर्जियो रेमोस एक वर्ल्ड कप, 2 यूरो कप जीतने वाली टीम के सदस्य रह चुके हैं.
Download pdf:
15 October current affairs
Comments
Post a Comment